Bhagalpur News: सहरसा: प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा में विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। पब्लिक स्कूल्स वेलफेयर सोसाइटी, कोसी रेंज, सहरसा के तत्वावधान में रविवार को प्रतिभा खोज प्रतियोगिता परीक्षा-2026 का आयोजन किया गया। परीक्षा राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय जिला स्कूल सहरसा एवं पीएमश्री हाईस्कूल सहसौल में आयोजित की गई। प्रतियोगिता का उद्देश्य विद्यार्थियों की प्रतिभा को पहचानना, उनकी शैक्षणिक क्षमता को प्रोत्साहित करना तथा उन्हें बेहतर अवसर उपलब्ध कराना था। परीक्षा को लेकर दोनों केंद्रों पर सुबह से ही विद्यार्थियों और शिक्षकों की चहल- पहल रही। विभिन्न विद्यालयों से पहुंचे विद्यार्थियों ने उत्साह के साथ प्रतियोगिता परीक्षा में भाग लिया। परीक्षा केंद्रों पर विद्यार्थियों की सुविधा और परीक्षा के सुचारू संचालन के लिए आयोजक समिति की ओर से आवश्यक व्यवस्थाएं की गई थीं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.