Bhagalpur News: सहरसा: पोखर में डूबने से 17 वर्षीय किशोर की मौत
भागलपुर, अक्टूबर 17 -- Bhagalpur News: सहरसा से कुमार नीरज की रिपोर्ट बैजनाथपुर थाना क्षेत्र के तिरी दुर्गास्थान स्थित पोखर में शनिवार सुबह स्नान करने के दौरान डूबने से 17 वर्षीय अभिषेक कुमार की मौत हो गई। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। मृतक की पहचान खजुरी पंचायत के वार्ड संख्या 13 के वार्ड सदस्य दिनेश यादव के नाती और वार्ड संख्या छह निवासी मुकेश कुमार के पुत्र अभिषेक कुमार के रूप में हुई है। जानकारी के अनुसार अभिषेक शनिवार सुबह अपने साथियों के साथ तिरी दुर्गास्थान में पूजा करने गया था। इसी दौरान वह पोखर में स्नान करने लगा और गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख साथियों और स्थानीय लोगों ने पोखर से बाहर निकाला और बैजनाथपुर स्थित एक अस्पताल ले गए जहां चिकित्सक ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर बैजनाथपुर थाना पुलिस मौके पर पहु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.