Bhagalpur News: सहरसा: पोखर की महार काटने पर प्राथमिकी दर्ज
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: पतरघट। जम्हरा पंचायत के भद्दीकला स्थित भेलवा पोखर की महार काटकर मिट्टी उठाने के मामले में प्रखंड मत्स्यजीवी सहयोग समिति लिमिटेड के मंत्री अशर्फी मुखिया ने तीन लोगों के खिलाफ थाने में आवेदन दिया है। आवेदन में अनिल यादव, छोटी यादव एवं नितीश कुमार पर जेसीबी व ट्रैक्टर से महार की करीब 10-12 फीट मिट्टी काटकर उठाने का आरोप लगाया गया है। मंत्री ने बताया कि पोखर में समिति द्वारा मत्स्यपालन किया जा रहा है। महार काटे जाने से अधिक बारिश होने पर करीब पांच से सात लाख रुपये के नुकसान की आशंका है। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने तीनों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज करने की पुष्टि करते हुए कहा कि अग्रतर कारवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.