भागलपुर, जुलाई 12 -- Bhagalpur News: पतरघट, सहरसा से पुलेन्द्र सिंह। पस्तपार पुलिस ने रविवार सुबह गश्ती के दौरान बाइक सवार शराब तस्कर लड्डू कुमार को 10 लीटर देसी शराब के साथ गिरफ्तार कर बाइक जब्त कर ली। आरोपी मधेपुरा जिले के भर्राही थाना क्षेत्र का निवासी है। थानाध्यक्ष विजय कुमार पासवान ने बताया कि पुलिस वाहन देख वह भागने लगा, लेकिन पामा गांव में पकड़ लिया गया। बाइक की डिक्की से ढाई-ढाई लीटर की चार पोटलियों में शराब बरामद हुई। आरोपी पूर्व में भी शराब तस्करी के मामले में जेल जा चुका है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...