भागलपुर, नवम्बर 2 -- Bhagalpur News: पतरघट, एक संवाददाता। गोलमा पूर्वी पंचायत के उटी नवटोलिया में पुलिस के साथ दुर्व्यवहार, मारपीट और राइफल छीनने के प्रयास के आरोप में पुलिस ने राजीव कुमार यादव को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। थानाध्यक्ष शशिकुमार ने बताया कि शनिवार को कांड के अनुसंधान के लिए पुअनि अनुज कुमार और सुधीर कुमार पुलिस बल के साथ गांव पहुंचे थे। इस दौरान आरोपी से पूछताछ की जा रही थी। आरोप है कि नशे की हालत में वह पुलिसकर्मियों के साथ गाली-गलौज और मारपीट करने लगा। उसने एक गृहरक्षक का कॉलर पकड़कर राइफल छीनने का भी प्रयास किया। पुलिस बल ने आरोपी को काबू में कर राइफल सुरक्षित बचा ली। ब्रेथ एनालाइजर जांच में उसके नशे में होने की पुष्टि हुई। मारपीट में जख्मी गृहरक्षक मनीष कुमार और आरोपी की पीएचसी पतरघट में चिकित्सकीय जांच कर...