भागलपुर, अक्टूबर 9 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के पीएम श्री विद्यालयों की बालिकाएं अब आत्मरक्षा के लिए कराटे सीखेंगी। इसके लिए 12 अक्टूबर से सभी पीएम श्री विद्यालयों में रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। राज्य परियोजना निदेशक, बिहार शिक्षा परियोजना परिषद, निदेशालोक में जिलान्तर्गत वित्तीय वर्ष 26-27 में जिले के कुल 17 पी एम श्री विद्यालयों में न्यूनतम 50 बालिकाओं को आत्मरक्षा हेतु रानी लक्ष्मीबाई आत्म सुरक्षा प्रशिक्षण कार्यक्रम अंतर्गत कुल 77 दिनों तक (राजपत्रित, सामान्य अवकाश को छोड़कर) विद्यालय संचालन अवधि में महिला शिक्षिका के उपस्थिति में जिला कार्यालय द्वारा चयनित प्रशिक्षकों द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा।

प्रशिक्षण की अवधि और व्यवस्था निदेशानुसार प्रत...