Bhagalpur News: सहरसा: पामा पंचायत में खेतों की बिजली केबल काट ले गए चोर, बिजली विभाग को साढ़े तीन लाख की क्षति
भागलपुर, अगस्त 1 -- Bhagalpur News: पतरघट से पुलेन्द्र सिंह की रिपोर्ट पतरघट प्रखंड की पामा पंचायत में कृषि एवं घरेलू विद्युत आपूर्ति के लिए लगाए गए एलटी और एचटी केबल की चोरी का मामला सामने आया है। इस घटना में उत्तर बिहार पावर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड को करीब 3.51 लाख रुपये की क्षति हुई है। मामले में विद्युत आपूर्ति प्रशाखा पतरघट के कनीय अभियंता ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध पस्तपार थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई है।कनीय अभियंता स्वराज आनंद ने थाना को दिए आवेदन में बताया कि विगत माह पामा पंचायत में कृषि पटवन एवं घरेलू बिजली आपूर्ति के लिए लगाए गए विद्युत तार चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के बाद उन्होंने कर्मियों शंकर कुमार, संजीत कुमार और राजीव कुमार के साथ घटनास्थल का निरीक्षण किया। जांच में पाया गया कि पामा पंचायत के वार्ड संख्या-10 ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.