Bhagalpur News: सहरसा: पांच माह से सड़क-नाला निर्माण पड़ा है अधूरा
भागलपुर, अगस्त 23 -- Bhagalpur News: सहरसा से श्रुतिकांत नगर निगम क्षेत्र के बटराहा वार्ड नंबर 36 में कहरा ब्लॉक रोड से बाबा दलान होते हुए बन रहे सड़क व नाला निर्माण की धीमी गति से स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ गई है। करीब पांच माह से चल रहा निर्माण कार्य अब आधा नाला बनाकर करीब एक महीने से बंद पड़ा है। इससे सड़क पर गंदे पानी और कीचड़ का अंबार लगा है। लोगों का कहना है कि निर्माण में हो रही लेटलतीफी के कारण रोजमर्रा की आवाजाही मुश्किल हो गई है। स्थानीय लोगों के अनुसार, वार्ड वासियों के अथक प्रयास से सड़क व नाला निर्माण कार्य शुरू कराया गया था। लेकिन संवेदक द्वारा आधा नाला निर्माण कर काम रोक दिए जाने से स्थिति और बदतर हो गई है। कुछ दिनों से बारिश नहीं होने के बावजूद सड़क कीचड़मय है। हल्की बारिश होते ही यहां घुटने तक गंदा पानी जमा हो जाता है। ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.