Bhagalpur News: सहरसा: पंचायत समिति की योजनाओं को लेकर सियासी घमासान तेज
भागलपुर, अगस्त 26 -- Bhagalpur News: सलखुआ, एक संवाददाता। पंचायत समिति की 16वें वित्त आयोग की योजनाओं को लेकर सलखुआ में सियासी घमासान तेज हो गया है। वित्तीय वर्ष 2026- 27 की योजनाओं को ई- ग्राम स्वराज पोर्टल पर अपलोड किए जाने के बाद पंचायत समिति सदस्यों ने योजनाओं के चयन और आवंटन में मनमानी का आरोप लगाते हुए बीडीओ और प्रखंड प्रमुख के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। मामला अब जिला मुख्यालय तक पहुंच गया है। सदस्यों के शिष्टमंडल ने जिला पंचायती राज पदाधिकारी, डीएम और डीडीसी को आवेदन देकर पोर्टल पर दर्ज योजनाओं को रद्द करने तथा सभी सदस्यों की सहमति से दोबारा योजनाएं अपलोड कराने की मांग की है। सदस्यों का आरोप है कि बिना आम सहमति के योजनाओं को पोर्टल पर अपलोड कर दिया गया। सुविधा शुल्क देने वालों के क्षेत्रों में अधिक योजनाएं देने और भुगतान में पक्षपात...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.