भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: सिमरी बख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसादRs. की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र के सरडीहा पंचायत स्थित नवींनगर के वार्ड संख्या तीन में शुक्रवार देर रात चोरों ने दो घरों को निशाना बनाया। चोर घर के पीछे से प्रवेश कर एक कमरे का ताला तोड़कर गोदरेज में रखे सोने-चांदी के जेवरात समेत अन्य सामान लेकर फरार हो गए। गृहस्वामी अर्जुन सिंह ने चोरी गए जेवरात की कीमत करीब 30 लाख रुपये बताई है। वहीं, चोरों ने पड़ोसी रणधीर सिंह के घर में भी प्रवेश कर सामान खंगाला और वहां से कीमती कपड़े लेकर फरार हो गए। अर्जुन सिंह ने बताया कि शुक्रवार रात परिवार के सभी सदस्य खाना खाने के बाद अपने-अपने कमरे में सो गए थे। इसी दौरान चोर घर के पीछे की ओर से अंदर दाखिल हुए। चोरों ने एक बंद कमरे का ताला तोड़कर गोदरेज खोला और उसमें रखे सोने-चांदी ...