Bhagalpur News: सहरसा: देसी शराब के साथ दो गिरफ्तार
भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: महिषी से प्रदीप चौधरी की रिपोर्ट महिषी थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पस्तवार पंचायत के सुंदरवन गांव से देसी शराब के साथ दो कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। पुलिस ने कारोबारियों द्वारा प्रयुक्त एक बाइक भी जब्त कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार महिषी के अपर थानाध्यक्ष रंजीत पासवान को सुंदरवन के रास्ते देसी शराब के कारोबारी के गुजरने की गुप्त सूचना मिली। सूचना के आलोक में अपर थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई दिलीप कुमार पुलिस बल के साथ गन्तव्य स्थल पर पहुंच वाहन चेकिंग करने लगे। पुलिस वाहन को देख एक मोटरसाइकिल सवार भागने लगा। पुलिस ने खदेड़कर भाग रहे वाहन को पकड़ लिया और उसकी जांच करने लगे। पुलिस की जांच में वाहन से 21 लीटर देसी शराब जैसा पदार्थ बरामद हुआ। पुलिस ने देसी शराब जैस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.