Bhagalpur News: सहरसा: दुर्गा पूजा और दशहरा को लेकर प्रशासन अलर्ट
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: सहरसा, नगर संवाददाता। दुर्गा पूजा पर्व को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है। कोसी डीआईजी डॉ कुमार आशीष ने तीनों जिले के एसपी को इस सबंध में दिशा-निर्देश जारी किया है। डीआईजी ने निर्देश में बताया है कि दुर्गा पूजा के अवसर पर कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रमों, मेला तथा रावण वध का आयोजन किया जाता है। इसमें स्थानीय लोगों के साथ-साथ आस-पास के क्षेत्रों से भी बड़ी संख्या में भीड़ जुटने की संभावना है। इसी दौरान भीड़ का लाभ उठाकर असामाजिक तत्वों द्वारा विधि-व्यवस्था की समस्या उत्पन्न की जा सकती है। इसे देखते हुए पूजा के दौरान बाजारों और पूजा पंडालों में भीड़ और यातायात प्रबंधन के लिए विशेष निगरानी आवश्यक है। यह भी पढ़ें- Begusarai News: दुर्गा पूजा व एमएलसी चुनाव को लेकर बखरी में सुरक्षा के प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.