Bhagalpur News: सहरसा: दुर्गापूजा पर सात दिवसीय प्रतियोगिता
भागलपुर, अगस्त 4 -- Bhagalpur News: महिषी। उग्रतारा भारती मण्डन विकास समिति की बैठक मंगलवार को समिति कार्यालय में सौरभ ठाकुर की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी दुर्गापूजा के अवसर पर सात दिवसीय प्रतियोगिता के आयोजन की रूपरेखा तय की गई। एथलेटिक्स, कैरम, क्विज, निबंध, चित्रकला और नृत्य सहित विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित होंगी। प्रतिभागियों का पंजीकरण 15 अगस्त से शुरू होगा। बैठक में मकरध्वज मिश्र, माधव मिश्र, अभयकांत चौधरी, केशव ठाकुर, प्रिंस, किशन सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.