Bhagalpur News: सहरसा: दस दिनों से नहीं उठा कचरा, बदबू से वार्ड 36 बेहाल
भागलपुर, जुलाई 16 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। नगर निगम क्षेत्र में सफाई व्यवस्था इन दिनों पूरी तरह लापरवाही की भेंट चढ़ी हुई है। शहर के अधिकांश वार्डों में घर-घर से कचरा उठाव की व्यवस्था प्रभावित हो गई है। कई इलाकों में कचरा संग्रहण वाहन कई दिनों से नहीं पहुंच रहा है। इसके कारण पहले घरों से एकत्र किए गए कचरे को सफाई कर्मियों द्वारा खाली पड़ी जमीनों पर जमा कर दिया गया है। लगातार बढ़ रहे कचरे के ढेर से आसपास के क्षेत्रों में बदबू फैल रही है और संक्रमण फैलने की आशंका भी बढ़ गई है।सबसे खराब स्थिति वार्ड संख्या 36 की है। यहां सड़क किनारे कई दिनों से कचरे का बड़ा ढेर जमा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि करीब दस दिन पहले आसपास के घरों से कचरा लाकर इस स्थान पर रखा गया था। इसके बाद से कचरा उठाने वाला वाहन दोब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.