भागलपुर, जुलाई 17 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद की रिपोर्ट बख्तियारपुर थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। गुरुवार की देर रात पोस्ट ऑफिस गली स्थित एक घर को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए करीब 20 हजार रुपये मूल्य की संपत्ति चोरी कर ली। लगातार हो रही वारदातों से स्थानीय लोगों में दहशत और पुलिस व्यवस्था को लेकर नाराजगी बढ़ती जा रही है। जानकारी के अनुसार पोस्ट ऑफिस गली निवासी अर्जुन पोद्दार के घर में गुरुवार रात चोर पीछे के रास्ते से घुस गए। चोरों ने घर में रखे सामान को खंगालते हुए करीब 20 हजार रुपये मूल्य के सामान पर हाथ साफ कर दिया और फरार हो गए। शुक्रवार सुबह जब परिवार के सदस्य जागे तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला। इसके बाद घटना की सूचना बख्तियारपुर थाना पुलिस को दी गई।।चोरी की खबर मिलते ह...