Bhagalpur News: सहरसा: डिग्री कॉलेज की मांग पर टावर पर चढ़े दो प्रदर्शनकारी, प्रशासन ने संभाला मोर्चा
भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: सत्तर कटैया, एक संवाददाता। मेनहा में डिग्री कॉलेज की स्थापना की मांग को लेकर खादीपुर सत्तर चबूतरा पर पिछले छह दिनों से चल रहा अनिश्चितकालीन धरना बुधवार को उस समय नाटकीय मोड़ पर पहुंच गया, जब धरना पर बैठे दो प्रदर्शनकारी मोबाइल टावर पर चढ़ गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। जानकारी के अनुसार बुधवार सुबह करीब सात बजे बिजलपुर के पूर्व मुखिया संजीव कुमार राय एवं सत्तर निवासी अधिवक्ता अमरेंद्र कुमार उर्फ अरुण यादव धरना स्थल से उठकर खादीपुर स्थित मोबाइल टावर पर चढ़ गए। दोनों का कहना था कि जब तक जिला प्रशासन उनकी मांगों पर गंभीर पहल नहीं करेगा, तब तक वे नीचे नहीं उतरेंगे। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा : डिग्री कॉलेज की मांग पर टावर पर चढ़े दो प्रदर्शनकारी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.