भागलपुर, जुलाई 22 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। शहर के बनगांव रोड स्थित एक निजी क्लीनिक में हाल ही में हुई एक मरीज की मौत के बाद सिविल सर्जन ने मामले की जांच के लिए तीन सदस्यीय टीम का गठन किया है। हालांकि इस कार्रवाई के बाद शहर में एक बार फिर वही पुराना सवाल चर्चा का विषय बन गया है कि क्या जांच टीमों का गठन केवल तत्काल जनाक्रोश शांत करने के लिए किया जाता है या उनकी रिपोर्ट के आधार पर वास्तव में कोई ठोस कार्रवाई भी होती है। जिले में यह पहला मामला नहीं है जब किसी घटना के बाद जांच समिति बनाई गई हो। इससे पहले भी अवैध क्लीनिकों, नर्सिंग होम और निजी अस्पतालों की जांच के लिए कई बार टीमें गठित की गईं। भारतीय चिकित्सा संघ (आईएमए) द्वारा फर्जी अस्पतालों और क्लीनिकों की सूची भी स्वास्थ्य विभाग को सौंपी गई थी। जांच के निर्देश भी दिए गए, ...