भागलपुर, अगस्त 7 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट पतरघट, एक संवाददाता। विशनपुर पंचायत के वार्ड संख्या चार में लगातार बारिश के बाद सड़क पर जलजमाव और कीचड़ से लोगों का आवागमन मुश्किल हो गया है। शुक्रवार को ग्रामीणों ने जलजमाव के बीच खड़े होकर प्रशासन के खिलाफ नाराजगी जताई और शीघ्र समाधान की मांग की। ग्रामीणों का कहना है कि सड़क पर पानी और कीचड़ जमा रहने से पैदल चलना तो कठिन है ही, दोपहिया वाहन से गुजरना भी जोखिम भरा हो गया है। लोगों ने आरोप लगाया कि सड़क किनारे अतिक्रमण कर मिट्टी भर देने से पानी निकासी का रास्ता बंद हो गया है, जिससे हर वर्ष बारिश में यही स्थिति बन जाती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जलजमाव से परेशान ग्रामीणों ने खोला मोर्चा, सड़क की मरम्मत और अतिक्रमण हटाने की उठाई मांग स्थानीय ग्रामीण उपेंद्र दास, देवन ...