Bhagalpur News: सहरसा: जमा कचड़े की बदबू से मोहल्ले वाले रहते परेशान
भागलपुर, जुलाई 10 -- Bhagalpur News: सहरसा। नगर निगम के मसोमात पोखर के सामने मुंगेरी वाले गली में प्रतिदिन घर घर से लाये कचरा जमा कर छोड़ दिया जाता है। बारिश और धूप से कचरा से बदबू उठने लगता है। जिससे मोहल्ले वासी परेशान रहते हैं। लोगों ने बताया कि किसी की निजी जमीन खाली पड़ी है। जिस जमीन पर कचरा जमा किया जाता है। कई बार विरोध भी किया गया। लेकिन कचरा उठाव कर्मी इस जगह कचरा जमा करने से बाज नही आते हैं। इस नाले वाले गली के मुंह पर ही कचरा ढ़ेर रहने से लोगों को नाक पर कपड़े रखकर आवागमन करना पड़ता है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: जमा कचड़े की बदबू से मोहल्ले वाले रहते परेशान वही घर के अंदर भी लोग परेशान रहते हैं। लोगों ने इस जगह कचरा नही जमा की मांग की है। अन्यथा आंदोलन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.