Bhagalpur News: सहरसा: चाय दुकानदार से नशीली टेबलेटबरामद
भागलपुर, अगस्त 25 -- Bhagalpur News: सहरसा। सदर थाना टीओपी एक अंतर्गत पुलिस ने कार्रवाई करते हुए सोमवार की देर शाम एक चाय दुकानदार को 200 पत्ता टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी विकास कुमार को गिरफ्तार किया है। टीओपी-1 प्रभारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि पुलिस क्षेत्र में गश्त कर रही थी। इसी दौरान तिवारी टोला के समीप चाय दुकानदार विकास कुमार की गतिविधियों पर संदेह हुआ। जिसके बाद जब तलाशी ली गई तो 200 पत्ता टेबलेट बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में ड्रग इंस्पेक्टर को सूचित किया गया है। जिसके बाद मामले की छानबीन की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.