Bhagalpur News: सहरसा: घुटने भर पानी पार कर स्कूल पहुंच रहे नौनिहाल, ग्रामीणों में आक्रोश
भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: सलखुआ, एक संवाददाता। प्रखंड की मोबारकपुर पंचायत अंतर्गत गोरगामा वार्ड संख्या 4 स्थित साह टोली से यादव टोला जाने वाली मुख्य सड़क इन दिनों जलजमाव की गंभीर समस्या से जूझ रही है। लगातार हो रही बारिश के कारण सड़क पर घुटने भर पानी और कीचड़ जमा हो गया है, जिससे ग्रामीणों का आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया है। सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों को हो रही है, जिन्हें प्रतिदिन इसी जलमग्न सड़क से होकर प्राथमिक विद्यालय गोरगामा पहुंचना पड़ रहा है।
समस्या का विवरण अभिभावकों ने बताया कि बच्चे रोजाना घुटने भर पानी पार कर विद्यालय जाते हैं। इस दौरान कई बार फिसलकर चोटिल भी हो जाते हैं। पानी से होकर आने-जाने के कारण उनके कपड़े भीग जाते हैं, जिससे बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ने की आशंका बनी रहती है। उनका आरोप है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.