भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: सलखुआ, संवाद सूत्र। कनरिया थाना क्षेत्र में मंगलवार देर शाम कोसी नदी में नहाने के दौरान डूबने से 12 वर्षीय किशोर की मौत हो गई। मृतक की पहचान कठडूमर वार्ड संख्या-04 निवासी अमित राय के पुत्र जयवीर कुमार के रूप में हुई है। वह गांव के मिडिल स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था और तीन भाइयों में सबसे बड़ा था। घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। जानकारी के अनुसार जयवीर मंगलवार को रोज की तरह स्कूल गया था। दोपहर करीब एक बजे छुट्टी होने के बाद वह घर लौटा, भोजन किया और फिर दोस्तों के साथ खेलने निकल गया। यह भी पढ़ें- सहरसा : कोसी में नहाने के दौरान सातवीं के छात्र की डूबकर मौत घर से करीब एक किलोमीटर दूर कोसी नदी के पुल के पास वह अन्य बच्चों के साथ स्नान करने चला गया। इसी दौरान वह गहरे पानी में चला गया और देख...