Bhagalpur News: सहरसा: कोर्ट से जुड़े कार्यों में तेजी लाने का निर्देश
भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: सहरसा, नगर संवाददाता। पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार पुलिस उपाधीक्षक मुख्यालय-प्रथम धीरेंद्र कुमार पांडे द्वारा कोर्ट नायब एवं न्यायालय से संबंधित कार्यों के लिए प्रतिनियुक्त पुलिस कर्मियों के साथ एक बैठक आयोजित की गई। बैठक का उद्देश्य न्यायालयीन कार्यों के त्वरित और समयबद्ध निष्पादन को सुनिश्चित करना था। बैठक में मुख्यालय डीएसपी द्वारा सभी संबंधित कर्मियों को कड़े दिशा-निर्देश दिए गए। लंबित वारंट, इश्तेहार और कुर्की का ससमय निष्पादन सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। न्यायालय द्वारा मांगे गए आवश्यक अभिलेखों एवं कागजातों को समय पर उपलब्ध कराने को कहा गया, ताकि ट्रायल में देरी न हो। लोक अभियोजक को न्यायालयीन कार्यों में हर संभव सहयोग प्रदान करने का निर्देश दिया गया। सभी कोर्ट नायब और संबंधित पुलिस कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.