भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सत्तर कटैया। बिहरा थाना पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर पुरीख पंचायत में छापेमारी कर कुर्की-जब्ती मामले के एक वारंटी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार वारंटी की पहचान शिवजी सादा के रूप में हुई है। बिहरा थानाध्यक्ष संजय कुमार सत्यार्थी ने बताया कि शिवजी सादा की पुलिस को काफी समय से तलाश थी। गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए उसे गिरफ्तार किया गया। आवश्यक पूछताछ के बाद गिरफ्तार वारंटी को न्यायालय भेज दिया गया है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: तीन वारंटी गिरफ्तार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...