Bhagalpur News: सहरसा: काटकर खेत में रखे धान भींग रहे, किसानों की बढ़ी चिंता
भागलपुर, अक्टूबर 30 -- बारिश से धान की फसल को नुकसान की आशंका Bhagalpur News: कहरा, एक संवाददाता। चक्रवाती तूफान के असर से ग्रामीण क्षेत्रों में रुक-रुककर हो रही बारिश ने किसानों की चिंता बढ़ा दी है। कई किसानों ने पकी धान की फसल कटवाकर खेतों में सुखाने के लिए रखी थी। लेकिन गुरुवार से लगातार हो रही बारिश के कारण खेतों में काटकर रखी धान की फसल भींग रही है। जगह-जगह पानी जमा होने से धान की बालियां भी पानी में डूब गई हैं। इससे धान के दाने काले पड़ने की आशंका से किसान परेशान हैं। बताया जाता है कि इस क्षेत्र के अधिकांश बहियारों में अब देसी की जगह हाइब्रिड प्रभेद के धान की खेती की जाती है। अधिकांश खेतों में लगी धान की फसल अभी अधपकी है, जबकि अगात रोपाई वाली फसल पककर तैयार हो चुकी है। इस क्षेत्र में खेत सूखने के बाद किसान खेसारी, मटर सहित अन्य दलहन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.