भागलपुर, अक्टूबर 7 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। स्थानीय थाना पुलिस ने बुधवार को लगमा गांव से 37.6 लीटर प्रतिबंधित कोडिन युक्त कफ सिरप के साथ एक कारोबारी को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी की पहचान लगमा गांव निवासी अजित कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने कफ सिरप ले जाने में इस्तेमाल ई-रिक्शा भी जब्त किया है। थानाध्यक्ष नागमणि कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिली थी कि ई-रिक्शा से प्लास्टिक के बोरे में कफ सिरप ले जाया जा रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने लगमा गांव में छापेमारी कर अजित कुमार को पकड़ लिया। उसके पास से 365 पीस कफ सिरप बरामद हुआ, जिसकी कुल मात्रा 37.6 लीटर है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। उसे न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया की जा रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्ट...