भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट महिषी, एक संवाददाता। गुरुवार की देर रात प्रखंड के कन्दाहा गांव में दीपेश कुमार के दरवाजे पर प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावणी पूर्णिमा के अवसर पर पूजा-अर्चना की गई। पूर्णिमा के मौके पर आयोजित भजन-कीर्तन कार्यक्रम में देर रात तक भक्तिगीतों से महफिल सजी रही। गायकों की एक से बढ़कर एक प्रस्तुतियों पर रातभर भक्त-श्रोता भक्ति सागर में गोता लगाते रहे।इस अवसर पर राष्ट्रगीत और रक्षाबंधन पर्व से संबंधित गीतों की भी प्रस्तुति हुई। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, दीपेश के बाबा स्व. शीतल महतो द्वारा शुरू की गई सावन पूर्णिमा पर पूजा और भजन की चली आ रही परंपरा को इस वर्ष वृहद रूप देने का प्रयास किया गया है। यह भी पढ़ें- Garhwa News: सावन पूर्णिमा पर शिव मंदिर में गूंजे हर-हर महादेव के जयकार...