भागलपुर, सितम्बर 25 -- Bhagalpur News: सौरबाजार, संवाद सूत्र। सौरबाजार थाना पुलिस ने कांप गांव से एक देसी कट्टा और पांच जिंदा कारतूस के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार युवकों की पहचान मधेपुरा जिले के अरार थाना क्षेत्र के झिटकिया निवासी अमन कुमार उर्फ रमन यादव और कांप लक्ष्मीनियां निवासी गौरव कुमार के रूप में हुई है। थानाध्यक्ष सुबोध कुमार ने बताया कि दोनों के विरुद्ध थाना में कांड दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...