Bhagalpur News: सहरसा: ओवरटेक की होड़ में महिला समेत छह घायल
भागलपुर, जुलाई 26 -- Bhagalpur News: सलखुआ, सहरसा से नीरज थाना क्षेत्र के ब्लॉक चौक से स्टेशन रोड जाने वाली सड़क पर मल्लिक टोला के समीप रविवार को ओवरटेक की होड़ एक बड़े हादसे का कारण बन गई। तेज रफ्तार दो बाइक सवार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे घर के बाहर चटाई पर बैठी महिला और बच्चों पर चढ़ गए। हादसे में महिला, तीन मासूम बच्चियों समेत कुल छह लोग घायल हो गए। घायलों में बाइक सवार हरिपुर निवासी विमल कुमार और कनरिया थाना क्षेत्र के हसुलिया निवासी धर्मबीर कुमार भी शामिल हैं। वहीं घायल महिलाओं व बच्चियों की पहचान सीता देवी, सरस्वती कुमारी, गौरी कुमारी और खुशबू कुमारी के रूप में हुई है। सभी घायलों को स्थानीय लोगों की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सलखुआ पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने सभी को खतरे से बाहर बताया। घटना के बाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.