Bhagalpur News: सहरसा: एसबीआई पेंशनर्स के अनिल बने अध्यक्ष व विपुल सचिव
भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: सहरसा, हमारे प्रतिनिधि। भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स सहरसा इकाई का त्रैवार्षिक चुनाव आमसभा रविवार को संपन्न हुआ। जिसमें भारतीय स्टेट बैंक पेंशनर्स एसोसिएशन सहरसा इकाई का अध्यक्ष अनिल कुमार कर्ण और उपाध्यक्ष नाथो मिश्र को बनाया गया। एसोसिएशन के सचिव विपुल कुमार सिन्हा और कोषाध्यक्ष अजय कुमार झा बनाए गए। कार्यकारिणी सदस्य विजयशंकर खां और श्यामसुंदर चौधरी को बनाया गया। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों ने कहा कि मिले दायित्व का निर्वहन ईमानदारीपूर्वक करेंगे। पेंशनर्स के हित में काम करेंगे। उनकी समस्याओं का समाधान कराएंगे। मौके पर नवनिर्वाचित पदाधिकारियों और सदस्यों का माला पहनाकर अभिनंदन किया गया। एसबीआई मुख्य शाखा में हुई आमसभा की अध्यक्षता अध्यक्ष हरेराम मिश्र ने की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.