भागलपुर, अक्टूबर 14 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज, एक संवाददाता। सहरसा के एसपी विक्रम सिहाग ने मंगलवार देर रात सोनवर्षा राज थाना का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने रात्रि ओडी पदाधिकारी की ड्यूटी, आगंतुक पंजी, स्टेशन डायरी और पेट्रोलिंग वाहनों की गतिविधियों की जानकारी ली। थाना की व्यवस्था पर उन्होंने संतोष जताया। एसपी ने पुलिस पदाधिकारियों को रात्रि गश्ती के दौरान सतर्कता बरतने, क्षेत्र में नियमित निगरानी रखने और आम लोगों की शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने सूखे नशे के खिलाफ लगातार अभियान चलाने तथा वारंटी, फरार वारंटी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने को कहा। ओडी पदाधिकारी कौशैन्द्र सिंह को भी आवश्यक निर्देश दिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...