भागलपुर, जुलाई 15 -- Bhagalpur News: सलखुआ से धर्मेन्द्र तटबंध के अंदर बहने वाली कोसी नदी का जलस्तर बीते एक सप्ताह से लगातार बढ़ रहा है। नदी के उफान पर रहने से सिमरी बख्तियारपुर प्रखंड के कठडूमर, बेलवाड़ा एवं घोघसम पंचायत के किनारे बसे गांवों में दहशत का माहौल है। मुख्य धारा इन पंचायतों से सटकर बह रही है, जिससे ग्रामीणों की चिंता लगातार बढ़ती जा रही है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पानी की तेज धारा और लगातार बढ़ते जलस्तर को देखते हुए कई परिवार अपने मवेशियों और जरूरी सामान को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाने की तैयारी में जुट गए हैं। ग्रामीणों का कहना है कि हर वर्ष बरसात में कोसी का जलस्तर बढ़ता है, लेकिन इस बार पिछले एक सप्ताह से लगातार बढ़ते पानी ने खतरे की आशंका और बढ़ा दी है। किसानों को खेतों में लगी फसलों के डूबने तथा निचले इलाकों में पानी घ...