भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: सिमरीबख्तियारपुर से महेन्द्र प्रसाद स्थानीय युवक रोशन पासवान ने ईमानदारी और मानवता की मिसाल पेश करते हुए चोरी हुआ एक महिला यात्री का बैग उसकी वास्तविक मालिक को सुरक्षित लौटा दिया। बैग में इंटर, मैट्रिक समेत कई महत्वपूर्ण शैक्षणिक प्रमाणपत्र और जरूरी दस्तावेज सुरक्षित मिलने से महिला ने राहत की सांस ली। जानकारी के अनुसार मुंगेर निवासी पूजा कुमारी बनमनखी स्थित एएनएम प्रशिक्षण संस्थान से प्रशिक्षण पूरा कर गुरुवार को जानकी एक्सप्रेस से घर लौट रही थीं। यात्रा के दौरान किसी अज्ञात चोर ने उनका बैग चोरी कर लिया। काफी खोजबीन के बाद उन्होंने सिमरीबख्तियारपुर स्टेशन पर सूचना चस्पा कर बैग मिलने पर संपर्क करने की अपील की थी। शनिवार सुबह प्लेटफॉर्म संख्या दो के पास झाड़ियों में रोशन पासवान को एक लावारिस बैग मिला। जां...