Bhagalpur News: सहरसा: आरएसएस ने मनाया गुरु दक्षिणा उत्सव
भागलपुर, जुलाई 31 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ, संवाद सूत्र। कोसी दियारा क्षेत्र के कबीरपुर स्थित ठाकुरबाड़ी मंदिर परिसर में शुक्रवार को गुरु पूर्णिमा के अवसर पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा गुरु दक्षिणा उत्सव आयोजित किया गया। कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने भगवा ध्वज का पूजन कर गुरु दक्षिणा समर्पित की।इस अवसर पर संघ कार्यकर्ता ललन कुमार जायसवाल ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ भगवा ध्वज को ही अपना गुरु मानता है। उन्होंने कहा कि वटवृक्ष की भांति संघ पूरे देश में विस्तार कर चुका है और उसकी जड़ें निरंतर मजबूत होती जा रही हैं। कार्यक्रम में नगर परिषद सिमरी बख्तियारपुर के कार्यवाहक अमित कुमार, नीरज कुमार, कबीर कुमार, मुकेश सिन्हा, राजेंद्र सदा, कुंदन कुमार, रविन चौधरी, अखिलेश कुमार सहित बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.