Bhagalpur News: सहरसा: अधूरी सड़क छोड़ दिए जाने से पांच घंटे जाम
भागलपुर, सितम्बर 20 -- Bhagalpur News: सोनवर्षा राज से अनुज कुमार सिंह। सोनवर्षा-बैजनाथपुर मुख्य मार्ग पर सोहा दरगाही टोला और शाहमौरा नवटोलिया के समीप सड़क मरम्मत का काम अधूरा छोड़ दिए जाने से रविवार की अहले सुबह करीब पांच घंटे तक जाम लगा रहा। दरगाही टोला के समीप सड़क के गड्ढे में ट्रक और हाईवा फंसने से दोनों ओर बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। इससे राहगीरों और वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।जानकारी के अनुसार, शनिवार रात सहरसा की ओर से आ रहा एक ट्रक दरगाही टोला के समीप गड्ढे में फंसकर खराब हो गया। रविवार सुबह बगल से निकलने के दौरान एक हाईवा भी गड्ढे में फंस गया। इसके बाद आवागमन पूरी तरह प्रभावित हो गया। करीब पांच घंटे की मशक्कत के बाद वाहनों को निकालकर यातायात सामान्य कराया गया。
सड़क मरम्मत कार्य की स्थिति दो जगहों पर बड़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.