भागलपुर, अगस्त 21 -- Bhagalpur News: सहरसा से नीरज की रिपोर्ट सलखुआ। नशामुक्त कोसी अभियान के तहत शुक्रवार अहले सुबह सलखुआ थाना पुलिस ने एसएच-95 पर कोपरिया गांव के समीप एक बाइक सवार युवक को 27 बोतल विदेशी शराब के साथ गिरफ्तार किया। गिरफ्तार तस्कर की पहचान सलखुआ वार्ड दो निवासी सुनील कुमार के रूप में हुई। पुलिस ने उसके पास से 20.25 लीटर शराब, बाइक और मोबाइल जब्त किया। वहीं उसके दो साथी कुंदन कुमार व नीलाम्बर कुमार अंधेरे का फायदा उठाकर फरार हो गए। थानाध्यक्ष जितेंद्र ठाकुर ने बताया कि फरार आरोपितों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी जारी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...