भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: कटिहार से शशि रमन की रिपोर्ट कुरसेला प्रखंड के दक्षिणी मुरादपुर पंचायत भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने लोगों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निष्पादन किया। शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना, वृद्धावस्था पेंशन, राशन कार्ड, आय, जाति एवं निवास प्रमाण पत्र सहित स्वास्थ्य संबंधी मामलों से जुड़े आवेदनों का निस्तारण किया गया। बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं अधिकारियों के समक्ष रखी। वहीं स्वास्थ्य विभाग की ओर से लोगों की स्वास्थ्य जांच भी की गई तथा उन्हें विभिन्न सरकारी स्वास्थ्य योजनाओं की जानकारी दी गई। बीडीओ कुमारी प्रियंवदा ने कहा कि सहयोग शिविर का उद्देश्य ग्रामीणों को उनके घर के समीप ही सरकारी योजनाओं और सेवाओं का ला...