भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट डीएम विक्रम वीरकर ने मंगलवार को सदर प्रखंड अंतर्गत कसिमपुर पंचायत में आयोजित सहयोग शिविर में स्वयं उपस्थित होकर आमजन से संवाद स्थापित किया गया तथा उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुनी। उन्होंने शिविर में उपस्थित विभिन्न विभागों के पदाधिकारियों को निर्देश दिया कि प्राप्त आवेदनों एवं शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण, समयबद्ध एवं पारदर्शी निष्पादन सुनिश्चित किया जाए, ताकि आम नागरिकों को सरकारी योजनाओं एवं सेवाओं का लाभ बिना किसी अनावश्यक विलंब के प्राप्त हो सके। उन्होंने शिविर में उपस्थित ग्रामीणों से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी भी प्राप्त की तथा पात्र लाभुकों को योजनाओं से शत-प्रतिशत आच्छादित करने पर बल दिया। साथ ही उन्होंने लोगों से प्रशासन के साथ सम...