Bhagalpur News: ससुराल में रहने की जिद लेकर दरवाजे पर बैठी विवाहिता
भागलपुर, अगस्त 6 -- Bhagalpur News: अकबरनगर, संवाददाता। क्षेत्र के रसीदपुर गांव की एक विवाहिता ने पति समेत छह ससुराल वालों पर दहेज की मांग, मारपीट और घर से निकालने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने अकबरनगर थाना एवं सिटी एसपी भागलपुर को आवेदन सौंपकर कानूनी कार्रवाई और सुरक्षा की मांग की है।
शादी का विवरण आवेदन में लिखा है कि उसकी शादी पांच दिसंबर 2023 को रजिस्ट्री कार्यालय भागलपुर में रसीदपुर निवासी युवक के साथ हुई थी। शादी के बाद उसे कभी भागलपुर तो कभी पटना में किराये के मकान में रखा गया। आरोप है कि पति के कहने पर उसने मायके से दो लाख रुपये तथा बाद में देवर को एक लाख रुपये दिए। इसके बावजूद उसे ससुराल में जगह नहीं मिली। आवेदन के अनुसार, एक दिन पूर्व वह अपने ससुराल पहुंची और वहीं रहने की जिद करते हुए घर के मुख्य दरवाजे पर बैठ गई, लेकिन ससुराल व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.