भागलपुर, जुलाई 21 -- Bhagalpur News: भागलपुर, कार्यालय संवाददाता। विक्रमशिला सेतु से जीरोमाइल आने वाले सर्विस रोड में गाड़ियों की पार्किंग रहने से इस पर चलने वाले राहगीरों और अन्य वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसको लेकर कई बार स्थानीय दुकानदार यातायात पुलिस उपाधीक्षक से शिकायत कर चुके हैं। इसके बाद भी कोई विशेष कार्रवाई नहीं हो रही है। पार्किंग का आलम ये है कि एक गाड़ी कई दिनों तक एक ही जगह पर लगी रहती है। गाड़ी सड़क पर रहने का नतीजा यह होता है कि ट्रैफिक लाइट को पार करने में लोगों काफी समय लग रहा है। यह भी पढ़ें- Bagpat News: रेलवे ओवरब्रिज बन गया वाहनों की पार्किंग का अड्डा

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...