Bhagalpur News: सरस्वती विद्या मंदिर में राखी प्रतियोगिता आयोजित
भागलपुर, अगस्त 28 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। सरस्वती विद्या मंदिर अजगैवीनाथधाम में गुरुवार को राखी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्य पवन मिश्रा ने दीप प्रज्वलित कर किया। स्वदेशी एवं पर्यावरण हितैषी राखी का निर्माण बहनों ने किया। राखी प्रतियोगिता कविता कुमारी, रंजना कुमारी, पम्मी रानी, मिठी रानी और माला कुमारी के निर्देशन में किया गया। तत्पश्चात बहनों द्वारा भैया को राखी बांधी गई। इस अवसर पर सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार सहित अन्य पुलिस अधिकारी को बहनों ने राखियां बांधी गई। थानाध्यक्ष ने बहनों को आशीर्वाद और सुरक्षा का भरोसा दिया। इस अवसर पर आचार्य परिवार से सुनील कुमार, राजेश कुमार, अभिनंदन, मुकेश कुमार, सौरभ सुमन और भैया बहनों की उपस्थिति में रक्षाबंधन का त्यौहार मनाया गया। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.