भागलपुर, नवम्बर 1 -- Bhagalpur News: नारायणपुर, संवाद सूत्र। प्रखंड के पहाड़पुर गांव में शनिवार को मेरा युवा भारत माय भारत, भागलपुर के बैनर तले शनिवार को लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाई गई। इस अवसर पर युवाओं ने राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सामाजिक समरसता को मजबूत बनाने के साथ-साथ नशामुक्त भारत के निर्माण का संकल्प लिया।कार्यक्रम का नेतृत्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक (एनवाईवी) रंदीप राजन ने किया। इसकी अध्यक्षता समाजवादी विचारक रणजीत कुमार मंडल ने की, जबकि मंच संचालन सुमन रजक ने किया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने देश की एकता और अखंडता को बनाए रखने में सरदार वल्लभभाई पटेल के ऐतिहासिक योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला।वहीं, यह भी पढ़ें- Saharanpur News: सरदार पटेल ने आधुनिक भारत के निर्माण में ऐतिहासिक ...