Bhagalpur News: सरकारी सेवा में रहते पीएचडी करने का आरोप, होगी जांच
भागलपुर, अक्टूबर 25 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। टीएमबीयू के फिजिक्स विषय में सरकारी सेवा में रहते हुए पीएचडी करने के मामले की जांच होगी। जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया है। इसमें संयोजक के रूप में साइंस संकाय की डीन प्रो. रंजना होंगी, जबकि पीजी एआईएच के हेड डॉ. केके मंडल और पीजी फिलॉस्फी के हेड डॉ. पूर्णेंदु शेखर सदस्य होंगे। कुलपति प्रो. विमलेंदु शेखर झा ने शिकायत पर संज्ञान लेते हुए कमेटी गठन का निर्देश दिया था। कुलसचिव डॉ. रामाशीष पूर्वे ने शनिवार को अधिसूचना जारी कर दी है। अधिसूचना में कहा गया है कि दो पीएचडी स्कॉलर पीजी फिजिक्स के हेड डॉ. सुदेश कुमार जायसवाल के सुपरविजन में पीएचडी कर रहे हैं। इन आरोपों की जांच के लिए कमेटी का गठन किया गया है। कमेटी को 30 अक्टूबर तक अपनी रिपोर्ट देनी है। जांच रिपोर्ट आने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.