Bhagalpur News: सरकारी अस्पतालों में मरीजों को इलाज कराने में लग रहे 28 मिनट
भागलपुर, अगस्त 27 -- Bhagalpur News: भागलपुर, वरीय संवाददाता। जिले के सिविल सर्जन ने भाव्या पोर्टल पर अपलोड रिपोर्ट की समीक्षा के दौरान पाया कि सरकारी अस्पताल में इलाज कराने आए मरीजों को इलाज कराने में औसतन 28 मिनट का समय लग रहा है। इस अवधि में मरीजों का पंजीयन, इलाज, जांच व दवा मिलना शामिल किया गया है। समीक्षा में यह बात भी सामने आई कि कई चिकित्सक इससे कम समय में ही इलाज कर रहे हैं। इलाज में लगने वाला समय बीमारी की गंभीरता पर निर्भर करता है।समीक्षा में स्वास्थ्य उपकेंद्र स्तर पर भाव्या पोर्टल के उपयोग में भी कमी पाई गई। इनमें रंगरा चौक, पीरपैंती, गोपालपुर, सुल्तानगंज और कहलगांव के कुछ स्वास्थ्य उपकेंद्र हैं। आपातकालीन एवं दुर्घटना विभाग में भाव्या पोर्टल के माध्यम से मरीजों के पंजीकरण और सेवा विवरण दर्ज करने में कमी मिली। नाथनगर, सुल्तान...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.