Bhagalpur News: सम्मान समारोह समिति के अध्यक्ष बने अशोक भिवानीवाला
भागलपुर, अगस्त 5 -- Bhagalpur News: भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गौशाला में मंगलवार को सम्मान समारोह समिति की बैठक वरिष्ठ सदस्य अतुल ढांढनिया की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक की शुरुआत में महामंत्री अभिषेक कुमार जैन ने पिछले वर्ष की गतिविधियों के प्रतिवेदन एवं आय-व्यय का विवरण प्रस्तुत किया, जिसे सदस्यों ने सर्वसम्मति से अनुमोदित किया। इसके बाद आगामी कार्यकाल के लिए समिति के पदाधिकारियों का निर्वाचन किया गया। बैठक में सर्वसम्मति से अशोक भिवानीवाला को अध्यक्ष, अभिषेक कुमार जैन को महामंत्री तथा प्रकाश चोखानी को कोषाध्यक्ष चुना गया। इसमें संगठन के विस्तार, आगामी कार्यक्रमों एवं समाजहित से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई। साथ ही एक अगस्त को आयोजित रायबहादुर वंशीधर ढांढनिया स्मृति मेधावी छात्र प्रतिभा सम्मान समारोह की समीक्षा भी की ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.