Bhagalpur News: सम्मान समारोह आयोजित
भागलपुर, सितम्बर 28 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। नगर परिषद क्षेत्र स्थित कृष्णगढ़ चौक के पास एक निजी होटल में रविवार को ग्राम रक्षा दल सह पुलिस मित्रों का सम्मान समारोह आयोजित हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता ग्राम रक्षा दल के प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह ने की। समारोह में जिला एवं प्रखंड स्तर के ग्राम रक्षा दल के सदस्य शामिल हुए। कार्यक्रम में संगठन को मजबूत करने और सभी सदस्यों को एकजुट होकर कार्य करने को लेकर विचार-विमर्श किया गया। इस दौरान सुल्तानगंज थानाध्यक्ष धनंजय कुमार भी मौजूद रहे। प्रांतीय अध्यक्ष धीरज कुमार सिंह एवं जिला अध्यक्ष पिंटू कुमार ने थानाध्यक्ष को फूल माला एवं अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया। थानाध्यक्ष ने युवाओं में बढ़ती नशाखोरी को लेकर जागरूकता फैलाने की अपील की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.