भागलपुर, अगस्त 17 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज, निज संवाददाता। प्रखंड के सरकारी, अर्द्ध-सरकारी, शिक्षण संस्थानों, बैंकों, रेलवे परिसर सहित आंगनबाड़ी केंद्रों, राजनीतिक दलों के कार्यालयों, पंचायतों, महादलित टोला में धूमधाम से स्वतंत्रता दिवस मनाया गया। इस अवसर पर झंडोत्तोलन किए जाने के साथ कुछ जगहों पर झांकी एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित किए गए। प्रखंड मुख्यालय में झंडोत्तोलन प्रमुख गुंजा देवी, नगर परिषद में उप मुख्य पार्षद नीलम देवी, थाना पर थानाध्यक्ष धनंजय कुमार, रेफरल अस्पताल में प्रभारी डॉ. कुंदन भाई पटेल, अजगैवीनाथ मठ पर स्थानापति महंत प्रेमानंद गिरी, मुरारका कॉलेज में प्रभारी प्राचार्य डॉ. नागेंद्र तिवारी, पंचायतों में मुखिया द्वारा झंडोत्तोलन किया गया। सभी कार्यक्रमों में प्रखंड स्तरीय पदाधिकारी, राजनीतिक कार्यकर्ता, पार्षद इ...