Bhagalpur News: समस्तीपुर गैस गोदाम से 169 सिलेंडर और रेगुलेटर चोरी
भागलपुर, नवम्बर 29 -- Bhagalpur News: शाहकुंड। थाना क्षेत्र के समस्तीपुर-जुआखर ग्रामीण पथ पर स्थित गैस गोदाम से 169 सिलेंडर और रेगुलेटर की चोरी हुई है। इसे लेकर ग्रामीण वितरक मो. शाहनवाज आलम द्वारा अज्ञात बदमाश के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। घटना गुरुवार रात की बताईं जा रही है। रिपोर्ट शनिवार को दर्ज कराई गई है। जिसमें ताला तोड़कर सिलेंडर और 78 रेगुलेटर की चोरी हुई है। इसकी जानकारी वितरक के पिता द्वारा उस दिन सुबह दी गई। तब जाकर देखा गया। थानाध्यक्ष पवन कुमार ने कहा कि रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.