भागलपुर, जुलाई 19 -- Bhagalpur News: सुल्तानगंज। प्रखंड के सभी बच्चों का परिचय पत्र बनाने का काम किया जाएगा। प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी तनु कुमारी ने बताया कि विभाग के निर्देशानुसार सभी प्राथमिक मध्य एवं उच्च माध्यमिक विद्यालय में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को फोटो युक्त परिचय पत्र बनाने का काम चल रहा है।परिचय पत्र का शुल्क 40 रुपया निर्धारित किया गया है। दिव्यांग छात्र-छात्राओं को निशुल्क परिचय पत्र बनाया जाएगा। परिचय पत्र मिलने के बाद निर्धारित शुल्क दिए जाने का निर्देश दिया गया है। परिचय पत्र का छात्र-छात्राओं के स्वेच्छा पर निर्भर करेगा। जबरदस्ती किसी से परिचय पत्र बनाने का बाध्य नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...