Bhagalpur News: सबौर के बाबूपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान युवक डूबा
भागलपुर, अगस्त 22 -- Bhagalpur News: सबौर, संवाददाता। बाबूपुर गंगा घाट पर गंगा स्नान करने के दौरान शुक्रवार लगभग 11:00 बजे एक युवक डूब गया। डूबा युवक बबरगंज थाना क्षेत्र के सकरुल्लाहचक निवासी 38 वर्षीय छोटू कुमार बताया जाता है। वह सबौर नगर पंचायत के फक्कड़ चौक स्थित अपने ससुराल आया हुआ था और स्नान के लिए बाबूपुर गंगा घाट निकला था। स्थानीय लोगों ने गंगा में डूबते हुए उसे देखा लेकिन तब तक लोग उसे बचाने का प्रयास करते तब तक वह गहरे पानी में चला गया था। सूचना पर पहुंची सबौर थाने की पुलिस ने सीओ को जानकारी दी। एसडीआरएफ की टीम ने तलाश अभियान चलाया लेकिन युवक का पता नहीं चला। डूबे हुए युवक के परिजनों ने बताया कि मोदीनगर में ही वह आभूषण की दुकान चलाता था।सीओ दिव्या कुमारी ने कहा कि एसडीआरएफ की टीम युवक की तलाश कर रही है। शनिवार को भी उसकी तलाश क...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.